फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers sitting on dharna with umbrella even in rain

बारिश में भी छाता लेकर धरने पर बैठी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers sitting on dharna with umbrella even in rain
आंगनबाड़ी वर्कर शनिवार को भी अपनी मुख्य मांगों को लेकर बारिश में छाता लेकर लघु सचिवालय नारनौल में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रही। जिला प्रधान मास्टर कृष्णा देवी ने कहा कि बारिश में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने धरने में शामिल होकर अपने हौसले व आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता को साबित किया है। बारिश में भी अनेक कार्यकर्ताओं ने धरने में उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि 12 जनवरी को होने वाले जेल भरो आंदोलन ऐतिहासिक होगा। जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी एकजुटता से कामयाब करेगी। वे सरकार से उनके द्वारा की गई घोषणा व समझौता को लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री की सितंबर 2018 की घोषणा कार्यकर्ताओं को 1500 रुपये व सहायिकाओं को 750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी लागू करने, मार्च 2018 में हरियाणा सरकार के समझौता लागू करने, कुशल और अर्द्ध कुशल कार्यकर्ता व सहायिका को महंगाई भत्ता देने, पोषण ट्रेकर एप पर रोक लगाने, पेंशन लागू करने, न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये लागू करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने जैसी मांगे शामिल है। जब तक आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी की मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, सावित्री देवी, माया, राजकुमारी, कृष्णा कुमारी, सविता, निधि, सुदेश कुमारी, सविता, प्रेमलता, निरंजना, रामरती, सुमित्रा, लाजवंती, उर्मिला, लवली, बलजीत, शारदा, सरस्वती, कैलाश, मंजू व जिला सचिव छाजूराम रावत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed