फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Andhi ne udai district ki bijli

Mahendragarh-Narnaul News: आंधी ने उड़ाई जिले की बिजली

Sat, 08 Jun 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Andhi ne udai district ki bijli
फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वीरवार रात दस बजे आए एक घंटे के तेज अंधड़ के कारण आकोदा व महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सात गांवों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा कई जगह बिजली के पोल भी गिर गए।
विज्ञापन

धनौंदा 33केवी के तहत आने वाले गांव अगिहार, पाथेड़ा, कैमला व बुचावास में वीरवार रात दस बजे से शुक्रवार को दोपहर 11 बजे तक घरेलू बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आकोदा क्षेत्र के गांव गढ़ी, खुडाना व बास में बिजली के पोल टूटने के कारण रात 10 बजे से शाम पांच बजे तक करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह से ही लाइन से पेड़ हटाने व क्षतिग्रस्त और टूटे हुए पोल के स्थान पर नए पोल लगाने का काम शुरू कर दिया था। बिजली निगम की ओर से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों के बीच से बिजली लाइन होने के कारण आए दिन फाल्ट व आंधी आने के समय तार व पोल गिर जाते हैं।
विज्ञापन

पेड़ टूटकर बिजली के पोल पर गिरे
क्षेत्र के गांव अगिहार, पाथेड़ा, कैमला व बुचावास में वीरवार रात दस बजे से शुक्रवार दोपहर 11 बजे तक करीब 13 घंटे घरेलू बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी पावर हाउस धनौंदा के तहत आने वाले इन गांवों में अंधड़ के कारण कई स्थानों पर हरे पेड़ टूटकर लाइन पर गिरने से फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं आकोदा क्षेत्र के गांव खुडाना से गुजर रही बिजली लाइन के चार पोल भी तेज अंधड़ के कारण टूट गए। शाम पांच बजे तक निगम कर्मचारियों ने टूटे हुए पोल के स्थान पर नए पोल करीब 17 घंटे बाद लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में जहां से बिजली के तारों पर हरे पेड़ गिरने से पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली उसी समय कर्मचारियों को भेजकर काम शुरू करा दिया गया था। हालांकि अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। जहां पोल क्षतिग्रस्त हुए थे वहां पोल बदलकर दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी गई थी।

सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम महेंद्रगढ़ डिविजन

फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:67- गांव सीगड़ा में खेत में पड़ा बिजली का पोल--स्रोत--स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed