{"_id":"693f22e5428de09ba0009193","slug":"an-organized-society-is-the-true-mark-of-strength-ashok-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133498-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित समाज ही शक्ति की असली पहचान : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित समाज ही शक्ति की असली पहचान : अशोक
Mon, 15 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 9अटेली में कार्यक्रम को संबोधित करते अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाल
मंडी अटेली। जब समाज संगठित होता है तो अपनी पहचान को सुरक्षित करता है और अपने हितों की रक्षा करता है। यह बात अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने अटेली की ताजपुरिया धर्मशाला में आयोजित महेंद्रगढ़ जिले के संगठन संवाद कार्यक्रम में कही।
जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से समाज के पदाधिकारी, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, युवा एवं महिला इकाई के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि संगठन किसी भी समाज, समुदाय या राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होता है। संगठित समाज ही अपनी पहचान को सुरक्षित रखता है और समय के साथ उसे और मजबूत बनाता है। जब लोग एक साझा विचार, उद्देश्य और लक्ष्य के साथ एक मंच पर एकत्र होते हैं, तभी संगठन जन्म लेता है।
विज्ञापन
बुवानीवाला ने कहा कि प्रकोष्ठ अपने नीचे सक्रिय लोगों की टीम बनाए क्योंकि टीम संगठन को जीवंत बनाती है। प्रत्येक प्रकोष्ठ को अपने नीचे 10-15 सक्रिय, समर्पित और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम बनानी चाहिए, जो जमीनी स्तर पर समाज के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
इस कार्यक्रम में लाला फकीर चंद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं विधानसभा अध्यक्ष अटेली जितेन्द्र सिंगल, राधेश्याम अग्रवाल, राजेन्द्र माखलीया, रवि गर्ग मोनू, जिला महिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल, मूनी देवी, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, विजय कुमार घड़ीवाला सहित अनेक वैश्यजन उपस्थित रहे।