फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Amit Shah will reach in Mahenragarh of Haryana before elections

Haryana: अहीरवाल क्षेत्र को साधने आज महेंद्रगढ़ आएंगे अमित शाह, सात जिलों की विधानसभा सीटों पर नजर

Tue, 16 Jul 2024 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 04:01 AM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री व बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। दक्षिण हरियाणा की सात जिलों की विधानसभा सीटों पर नजर रहेगी। अहीरवाल क्षेत्र की राजनीति में बड़े बदलाव की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Amit Shah will reach in Mahenragarh of Haryana before elections
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले 20 दिनों के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में दूसरी बार पहुंच रहे हैं। इस बार बीसी सम्मान सम्मेलन के सहारे दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने महेंद्रगढ़ आएंगे। शाह मंगलवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक व प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री 29 जून को पंचकूला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। अमित शाह का दक्षिणी हरियाणा का ओबीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम में अहीरवाल को साधने का प्रयास रहेगा। कार्यक्रम में दक्षिणी हरियाणा के विशेषकर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात सहित अन्य जिलों की विधानसभा सीटों पर ओबीसी के बड़े वोट बैंक को साधने पर नजर है।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का दक्षिणी हरियाणा पर फोकस है। लोकसभा चुनाव से पहले स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को गांव पाली में ही चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से नाराज चल रहे राव इंद्रजीत सिंह
दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल के नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह खुले मंच से पार्टी में भितरघात का जिक्र कर चुके हैं, साथ ही उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपने धन्यवादी दौरों पर प्रदेश सरकार को भी चेताया था। उन्होंने खुलकर कहा था कि प्रदेश में सरकार बनने का रास्ता दक्षिणी हरियाणा से होकर गुजरता है। राव पार्टी से नाराज चल रहे हैं। अमित शाह अहीरवाल की राजनीति में बड़े बदलाव का भी संकेत दे सकते हैं।

दक्षिणी हरियाणा के सात जिलों में हैं 24 विधानसभा सीटें
दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात सहित अन्य जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर ओबीसी के बड़े वोट बैंक को साधने पर भाजपा की नजर है। भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और झज्जर जिले की चार-चार, रेवाड़ी व मेवात की तीन-तीन और चरखी दादरी की दो विधानसभा सीटें पड़ती हैं। इन सभी विधानसभा सीटों को लेकर ही भाजपा ने महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मान समारोह रखा है।


बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीसी वर्ग में क्रीमी लेयर की सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर इस बर्ग को बड़ी राहत देने का काम किया था। पिछड़ा वर्ग के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई योजनाओं से सम्मेलन में इस वर्ग के लोगों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed