{"_id":"694c295f959a9d767b005a64","slug":"along-with-santa-claus-costumes-tulsi-chunari-a-type-of-scarf-was-also-in-demand-narnol-news-c-196-1-nnl1003-133939-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सांता क्लॉज की ड्रेस के साथ तुलसी चुनरी भी रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सांता क्लॉज की ड्रेस के साथ तुलसी चुनरी भी रही मांग
विज्ञापन
फोटो नंबर-28क्रिसमस डे को लेकर एक दुकान में सजी सांता क्लॉज की ड्रेस। संवाद
नारनौल। क्रिसमस डे और तुलसी पूजन को लेकर शहर के बाजारों में बुधवार को विशेष रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर दुकानों पर सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री और तुलसी पूजन के लिए चुनरियों की जमकर बिक्री हुई। गत वर्ष की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन को बढ़ावा मिलने के कारण लोगों में खास उत्साह नजर आया जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ा।
क्रिसमस डे को लेकर स्कूली बच्चों में जहां सांता क्लॉज की ड्रेस की मांग बनी रही। वहीं इससे अधिक मांग तुलसी पूजन के लिए चुनरियों की देखने को मिली। शहर में सांता क्लॉज की ड्रेस व तुलसी चुनरी बेचने वाले दुकानदार नैनू भाई, संजय और अशोक ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में इस बार सांता क्लॉज की ड्रेस की बिक्री कुछ कम रही है।
उन्होंने बताया कि पहले स्कूलों में क्रिसमस डे के कार्यक्रम बड़े स्तर पर होते थे, लेकिन अब ऐसे कार्यक्रमों में कमी आई है, जबकि तुलसी पूजन का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दुकानदारों के अनुसार दो वर्ष पूर्व एक दुकान से सौ से अधिक सांता क्लॉज की ड्रेस बिक जाती थी और लगभग इतनी ही किराए पर जाती थी। शहर में करीब पांच दुकानों पर सांता क्लॉज की ड्रेस और चुनरी बेची जा रही हैं जिनमें प्रत्येक दुकान से लगभग 25 सांता क्लॉज की ड्रेस बिक्री और 15 से 20 ड्रेस किराए पर गई है। सांता क्लॉज की ड्रेस की कीमत 100 रुपये से लेकर 800 रुपये तक है।
इसके अलावा प्रत्येक दुकान पर 10 से 15 क्रिसमस ट्री भी बेचे गए, जिनकी कीमत 50 रुपये से 700 रुपये तक रही। दुकानदारों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन का चलन तेजी से बढ़ा है और अब लगभग हर घर में महिलाएं तुलसी पूजन करती नजर आ रही हैं।
इसके चलते तुलसी पूजन की चुनरियों की मांग भी बढ़ी है और एक-एक दुकान पर सौ से अधिक चुनरियां बिक्री हुई हैं। चुनरियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक रही।