फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegation of discrimination in removing encroachment, protest held

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप, किया प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 20 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Allegation of discrimination in removing encroachment, protest held
फोटो नंबर- 07लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते गांव बचीनी के ग्रामीण। संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ के गांव बचीनी में वीरवार को ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह जिन लोगों के मकान तोड़े गए थे, उन्होंने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई उनके घरों पर ही की गई है, जबकि अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन उनसे कब्जा नहीं छुड़वाया गया। बताया गया कि ग्राम पंचायत की मिलीभगत से 19 जून को उनके मकानों को तोड़ा गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मांग की है कि सरंपच व पटवारी द्वारा जो गलत तरीके से उनके मकान तोड़े हैं, उसकी जांच की जाए। लघु सचिवालय में पहुंचे जीवन राम ने बताया कि करीब 40 घरों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एक दो फीट भी अतिक्रमण कर रखा था, उसका आगे तक मकान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि एक जाति विशेष को ही निशाना बनाया गया है। संदीप कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था, उनका हटा दिया है, लेकिन इस कार्रवाई में भेदभाव किया गया है। सड़क के दूसरी तरफ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसकी वजह से उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाने आए हैं।


महिला साेनू ने बताया कि गरीब लोगों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही महिला ने सरपंच पर ही अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अतिक्रमण हटाने को लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से नोटिस दिया गया था। इसके बाद ग्रामपंचायत की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर सुशीला देवी, धनपति, शारदा, मिन्टू, शकुंतला, सुमन, संतरा देवी, करतार सिंह, संदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, कालूराम, थावर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed