फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegation of being forced to purchase chemicals along with fertilizers at private centers.

Mahendragarh-Narnaul News: निजी केंद्रों पर खाद के साथ रसायन लेने के लिए मजबूर करने का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of being forced to purchase chemicals along with fertilizers at private centers.
फोटो संख्या:58- सरकारी खाद  केंद्र पर डीएपी की जानकारी लेता किसान--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में खाद की कमी के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, कुछ किसानों ने निजी खाद केंद्रों पर खाद के साथ रसायन खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में सरकारी केंद्रों पर दो बार खाद की खेप पहुंची थी। दोनों खेप में कुल 1560 बैग खाद आई जो तीन दिन के भीतर ही खत्म हो गई। इसके बाद खाद लेने के लिए किसानों को निजी विक्रेताओं का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान सतीश ने बताया कि निजी केंद्रों पर खाद लेने के दौरान किसानों से अतिरिक्त रसायन खरीदने के लिए कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि खेती के इस समय खाद की जरूरत अधिक है और सरकारी केंद्रों पर उपलब्धता नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में निजी दुकानों से खरीदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक पहुंच सकती है नई खेप
खाद की कमी के बीच किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। केंद्र अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक करीब 1500 बैग खाद पहुंचने की संभावना है। इससे सरकारी केंद्रों पर खाद की उपलब्धता बढ़ने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हैफेड मैनेजर जगराम सिंह ने बताया कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार तक लगभग 1500 बैग खाद आने की संभावना है। नई खेप पहुंचने के बाद किसानों को खाद लेने में हो रही परेशानी कुछ कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed