फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All society paid tribute to Sukhdev Singh Gogamedi

Mahendragarh-Narnaul News: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
All society paid tribute to Sukhdev Singh Gogamedi
महेंद्रगढ़। शहर की श्रीआदर्श रामलीला में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। आदर्श रामलीला प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राकेश तंवर बसई ने की तथा संचालन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह खुडाना ने किया।
विज्ञापन

सभा में क्षेत्र के अनेक व्यापारिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों व सरपंचों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सर्व समाज के लिए संघर्ष करते थे। जेएनयू में जब देश विरोधी ताकतों ने जेएनयू की दीवारों पर जब कुछ समाज के खिलाफ नारे लिखे थे तो अकेले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सामने आए थे तथा उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को पहले क्षत्रियों की तलवारों से टकराना होगा। राकेश तंवर बसई, डॉ. नरेश सिंह खुडाना व विनोद पाली ने कहा कि राजपूत समाज सदैव 36 बिरादरी के हितों में खड़ा रहेगा। सुखदेव सिंह के दिखाए रास्ते पर चलकर हर वर्ग के हितों की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रधान राजीव, उप चंद्रदीप, अधिवक्ता बलबीर शेखावत, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, विनोद सेठ, देशराज फौजी सरपंच पाली, दलबीर सिंह सरपंच अगिहार, निर्मला तंवर, कृष्णा जांगड़ा, रामवीर पाली, करणी सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह, रविंद्र प्रधान झगड़ोली, रामनिवास पाटोदा, सोमवीर सिंह बास, नारायण सिंह, अधिवक्ता अंकित राठौड़, संजय सिंह सहित विभिन्न समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed