फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All Services Available on the DHBVN Service Portal: Vikram

डीएचबीवीएन के सेवा पोर्टल पर मिल रही सभी सेवाएं : विक्रम

Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
All Services Available on the DHBVN Service Portal: Vikram
नारनौल। विशेष ऊर्जा सचिव एवं दक्षिण और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के निर्देशानुसार निगम ने अपने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम को और अधिक सशक्त व आधुनिक बनाया है। उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध सेवाएं देने के उद्देश्य से यूनिफाइड कंज्यूमर कंप्लेंट एंड सर्विस पोर्टल को अत्याधुनिक तकनीक एवं एआई आधारित सुविधाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिजली आपूर्ति, मीटरिंग, बिलिंग, शिकायत निवारण और अन्य सेवा अनुरोधों का एकीकृत समाधान उपलब्ध होगा। उपभोक्ता अब शिकायत दर्ज कराने, उसकी प्रगति जानने, बिल संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने और विभिन्न अनुरोध ऑनलाइन आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन ने ओम्नी-चैनल संपर्क व्यवस्था भी विकसित की है। इसके तहत उपभोक्ता 1912 और 1800-180-4334 कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 8813999708 नंबर पर उपलब्ध व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराना, स्थिति जानना, बिजली बिल, नए कनेक्शन और अन्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त करना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed