{"_id":"69fe21075e98e1872d0fcc97","slug":"all-schools-to-remain-closed-today-action-certain-in-case-of-violation-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139662-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, उल्लंघन पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा शिक्षा विभाग ने माह के दूसरे शनिवार के अवकाश को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 9 मई को सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की अनुमति नहीं होगी।
खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज ने कहा कि कई बार यह देखने में आता है कि राजपत्रित अवकाश, स्थानीय छुट्टियों और दूसरे शनिवार के बावजूद कुछ विद्यालय विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक, सांस्कृतिक या खेल गतिविधियों के नाम पर स्कूल बुलाते हैं। विभाग ने इस प्रवृत्ति को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा क्लस्टर हेड को भी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की निगरानी करने और उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत रिपोर्ट विभाग को भेजने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने की स्थिति में संबंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद