{"_id":"63f0c9378f4d6d692f0a15b4","slug":"all-india-inter-university-netball-competition-will-end-today-narnol-news-c-17-1-69929-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा समापन
Sat, 18 Feb 2023 06:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
हकेंविवि में आयोजित प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल (महिला) प्रतियोगिता का आज समापन किया जाएगा। शनिवार को लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह विजेता टीमों को ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। शुक्रवार को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुकाबले देखने पहुंचे। उन्होंने खेल भावना से मैच खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों की सराहना की। विश्वविद्यालय की खेल परिषद के सचिव डॉ. संदीप ढुल ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन होगा।
इन टीमों के बीच आज होंगे मुकाबले
शुक्रवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, हेमचंद यादव दुर्ग, पंडित आरएस विश्वविद्यालय रायपुर, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर, पंजाब विवि चंडीगढ़, बैंगलुरू सिटी यूनिवर्सिटी, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर लीग के लिए स्थान बनाया है। शनिवार को इन टीमों के बीच मुकाबले होंगे। सुबह के सत्र में लीग के मुकाबले संपन्न होने के बाद दोपहर को सेमीफाइनल व शाम के समय फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रो. रविंद्र पाल अहलावत, डॉ. जेपी भूकर, डॉ. स्वाति चौधरी, डॉ. कुमार पी सहित विद्यार्थी, शोधार्थी आयोजन स्थल पर उपस्थित रहें।