फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Air Force jawan cremated with state honours in Narnaul

नारनौल: उपचाराधीन जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम, अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने सभी अंग किए दान, राजकीय सम्मान के साथ

Fri, 20 May 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 01:36 AM IST
सार

एयरफोर्स के अधिकारियों ने कहा- अंगदान कर अंकित ने सेना के लिए की मिसाल कायम की है। दो वर्ष की ट्रेनिंग के बाद एयरफोर्स का जवान अंकित यादव घर लौटा था। गांव खामपुरा में अंतिम संस्कार हुआ। सेना के अधिकारियों और ग्रामीणों ने जवान को तिरंगे के साथ अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन
Air Force jawan cremated with state honours in Narnaul
एयरफोर्स जवान अंकित यादव खामपुरा। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में सीहमा ब्लॉक के गांव खामपुरा का 15 टाट्रा यूनिट एयरफोर्स बंगलूरू की दो साल की ट्रेनिंग पूरी करके अपने गांव खामपुरा लौटा 20 वर्षीय जवान एक सड़क हादसे के बाद आरआर अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन था। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के पिता राधेश्याम ने बताया कि अंकित उनका इकलौता पुत्र था। उनकी एक बड़ी पुत्री अविवाहित है।

विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व अंकित यादव का एयरफोर्स में चयन होने पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल था। अंकित दो वर्ष की एयरफोर्स की ट्रेनिंग पूरी करके गांव लौटा था। 8 मई को हुए एक सड़क हादसे के बाद घायल अंकित को उपचार के लिए परिजनों ने विभिन्न अस्पतालों में जयपुर दिल्ली दाखिल करवाया गया। अब अंतिम समय में आरआर अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन घायल जवान अंकित यादव ने मंगलवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


अंकित यादव के परिजनों ने उसके शरीर के दाह संस्कार से पूर्व उसके सभी अंगों को अस्पताल में दान कर दिया, ताकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काम आ सके। बुधवार देर सायं एयरफोर्स के अधिकारियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में अंकित यादव के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार उसके गांव खामपुरा में राजकीय सम्मान तिरंगे के साथ किया गया। इससे पूर्व वायुसेना हेड क्वार्टर दिल्ली व बंगलूरू से जवान के अंतिम संस्कार में उसके गांव खामपुरा पहुंचे जेडब्ल्यूओ एस मलिक व उनकी टुकड़ी के जवानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस मलिक ने कहा कि एयरफोर्स को अपने जवान अंकित यादव पर गर्व रहेगा कि मरने के बाद भी उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंग जरूरतमंद के काम आ सकेंगे। एयरफोर्स के अधिकारी एस मलिक, रिटायर्ड मेजर ईश्वर सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, सूबेदार महिपाल सिंह, एडवोकेट हेमंत सिहमा, फैजाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज श्वीना, पंच देवेंद्र सिंह, हरिओम जिलेदार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जवान के शरीर को तिरंगे के साथ अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर व पुष्पांजलि देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed