फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aim to make one lakh Ayushman cards during the fortnight

पखवाड़े के दौरान एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

Tue, 02 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aim to make one lakh Ayushman cards during the fortnight
आयुष्मान भारत योजना के तहत सोमवार को सिविल सर्जन ने आयुष्मान वाहन को हरी झंडी दिखाकर 15 दिवसीय पखवाड़े का शुभारंभ किया। इसमें करीब एक लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वाहन रैली में जिले के पैनल में शामिल 12 निजी अस्पतालों ने भी हिस्सा लिया है। उनके वाहन भी जिले की प्रत्येक सीएचसी के तहत आने वाले प्रत्येक गांव में जाकर एसईसीसी 2011 के लाभर्थियो के कामन सर्विस सेंटर पर फ्री कार्ड बनाए जाने का प्रचार प्रसार करेंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी चिकित्सा अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई। उन्हें पखवाड़े को सफल बनाने के दिशा-निर्देश जारी किए। सिविल सर्जन ने कहा कि अभी 96 हजार लोगों के कार्ड बने हैं। करीब एक लाख बीस हजार लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। ऐसे में सभी का प्रयास हो कि इस दौरान करीब एक लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। इसे लेकर डॉक्टर समेत अन्य गंभीरता से कार्य करें। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अभी तक प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले का काम अच्छा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. डीके सैनी ने कहा कि इसमें आशा वर्कर्स समेत अन्य की सेवाएं लेकर मुहिम को सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान सीएससी पर फ्री में कार्ड बनाए जाएगे। इस मौके पर आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. धर्मेश कुमार सैनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा, जिला सूचना प्रबंधक उमेश सैनी, डीआईओ डॉ. नरेंद्र कुमार व कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक सुदर्शन शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed