फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ahoi Ashtami fast today for long life of children

Mahendragarh-Narnaul News: संतान की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत आज

Wed, 23 Oct 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami fast today for long life of children
फोटो नंबर-18आचार्य क्रांति निर्मल।
नारनौल। करवा चौथ के व्रत के बाद माताओं द्वारा अपनी संतान की सुरक्षा, लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाना वाला अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्तूबर वीरवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का काफी अधिक महत्व है। अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करके अहोई की पूजा करती है। इसके बाद दीवार पर अहोई माता की तस्वीर बनाकर उसकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि अहोई व्रत के पुण्य प्रभाव से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस साल अहोई अष्टमी पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि इस दिन गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग 24 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 25 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक बन रहा है। इसके साथ ही गुरु पुष्य योग सुबह भी सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन तक रहने वाला है। रवि योग की बात करें तो सुबह 12 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग सुबह 5 बजकर 51 मिनट से अगले दिन सुबह तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed