फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ahir soldiers played an important role in sacrificing for the country

Mahendragarh-Narnaul News: देश के लिए बलिदान देने में अहीर सैनिकों की भूमिका अहम

Mon, 08 Jan 2024 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ahir soldiers played an important role in sacrificing for the country
महेंद्रगढ़। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट को लेकर गांव बसई में रविवार को महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें राव कुलबीर सिंह बोहरा समेत अनेक मुख्य वक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अहीर रेजिमेंट को स्थापना करवाने के लिए बड़े से बड़े आंदोलन के लिए अहीर योद्धा तैयार हैं। आज हिंदुस्तान के इतिहास को उठाकर देखा जाए तो 1962 का युद्ध हो, 1971 का युद्ध हो या कारगिल का युद्ध हो इसमें अहीर योद्धाओं ने लड़ते हुए अपना बलिदान दिया है। आज हम सब संगठित होकर निर्णय लेते हैं कि जब तक भारतीय सेवा में अहीर रेजिमेंट की स्थापना नहीं होगी तब तक हम सब मिलकर आंदोलन करते रहेंगे। चाहे यह आंदोलन खेड़की दौला में हो या फिर गांव बसई में हो। उन्होंने कहा कि अगर हम ज्यादा से ज्यादा सैनिक संगठित रहेंगे तो हमारी मांग पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को लगभग हजारों की संख्या में मौजूद अहीर योद्धाओं ने निर्णय लिया कि 2024 का चुनाव निकट भविष्य में आने वाला हैं। अगर हम एक होकर अपनी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखकर अहीर को रेजिमेंट को बनवा सकते हैं। सेना में सबसे ज्यादा बलिदानों में अहीर सैनिकों की भूमिका अहम रही है। यादव सैनिकों ने विक्टोरिया क्रॉस वीरता पुरस्कार, शौर्य पुरस्कार लिए हैं, लेकिन अहीर रेजिमेंट की मांग को पूरा नहीं किया गया है जो कि अहीर सैनिकों के साथ एक छल है। राव कुलबीर सिंह बोहरा, बलवान फौजी, वेद प्रकाश आर्य, धर्मपाल, पूर्व कर्नल घीसाराम, कैप्टन अशोक कुमार, पूर्व कप्तान जगमाल सिंह आदि ने कहा कि इस मांग को पूरे जोरशोर से उठाएंगे और भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना करवाकर ही दम लेंगे, ताकि अहीर जाति के लोगों को सम्मान मिल सके। महापंचायत में विक्टोरिया क्रॉस कैप्टन उमराव सिंह के नाती राव कुलबीर सिंह बोहरा ने घोषणा कि वह अपने भारतीय शिक्षण संस्थान में पांच अहीर बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे, जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी की शिक्षा दी जाएगी, ताकि हमारे समाज की हर बेटी व महिला शिक्षित होगी तो हमारा देश व समाज आगे बढ़ेगा। इसके साथ-साथ सेना में नौकरी के उच्च पदों पर आसीन होकर अहीर समाज की बेटियां अपने हकों की लड़ाई लड़ेगी और देश की रक्षा करेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, बलवंत यादव, यादव सभा के प्रधान अभय सिंह यादव, संजय राव, अरुण राव, मास्टर महावीर सिंह, श्रीचंद आर्य, बलवंत साहब से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed