फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agroha Dham is expanding in the country: Bajrang

देश में अग्रोहा धाम का हो रहा विस्तार : बजरंग

Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Agroha Dham is expanding in the country: Bajrang
फोटो संख्या:60- अग्रोहा धाम पर  बैठक में हिस्सा लेते वैश्य समाज के प्रतिनि​धि--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज हिसार में हुई। महेंद्रगढ़ के वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश में अग्रोहा धाम की इकाइयों का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश के हर तीर्थस्थल पर अग्रोहा धाम के नाम पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपये से विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर सेा अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने के वार्षिक बजट में मंजूरी देने के बावजूद आज तक काम नहीं हो होने से वैश्य समाज में नाराजगी है जबकि सरकार ने 93 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाने के घोषणा कई बार कर चुके हैं। किन अभी तक रेलवे लाइन का काम शुरू तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 3000 मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं। अग्रोहा में रेलवे लाइन व बस अड्डा ना होने से यात्रियों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुरेंद्र बंटी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग का स्वागत करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

इस मौके पर अग्रवाल सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान मनीष पंसारी, उपप्रधान अशोक बूचावासिया, प्रबंधक पुरुषोत्तम सेठ, व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र बंटी, रीना बंटी, सुरेश खोरीवाल, दीपक महाशय, मोहन गोयल, अनिल खैतान, योगेश हलवाई, दिनेश गोकुल चंद, बिशन दयाल नावा वाले, हितेश गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed