फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aggarwal Society people

अग्रवाल समाज के युवा राजनीति में संगठित होकर आगे बढ़ें : सांसद गुप्ता

Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Society people
नारनौल। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों को राजनीति में अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। आज अग्रवाल समाज राजनीति की मुख्य धारा से अलग थलग हो रहा है। इसलिए युवाओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संगठित होकर आगे बढ़ें। सांसद सुशील गुप्ता सोमवार को अनाज मंडी में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले सांसद का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता किशन चौधरी ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश अग्रवाल प्रधान द्वारा की गई।
विज्ञापन

संगठन के युवा जिला अध्यक्ष शुभम कंछल कारोता वाले ने बताया कि सांसद के आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किशन चौधरी व देवकीनंदन गोयल ने सांसद सुशील गुप्ता व ओमप्रकाश अग्रवाल को शुभम कंछल व केशव संघी ने पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किशन चौधरी व ओमप्रकाश अग्रवाल ने मंच के माध्यम से अग्रवाल समाज को एकजुट होकर राजनैतिक वर्चस्व कायम रखने के लिए आह्वान किया। वही महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता नितिन चौधरी ने अपनी समस्त टीम के साथ माननीय सांसद को फूलों का हार व स्मृति चिन्ह देकर नागरिक अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व वे अपने गांव से उस समाज को एकजुट करने के लिए निकले थे जिसमें आपसी तालमेल की भावना शून्य थी और संघर्ष करते करते जब हम उस स्तर तक पहुंचे की हमारी एक आवाज हजारों सुरों में बदल गयी थी तो 10 वर्ष पूर्व हमने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की नींव रखी जो आज बहुत बड़ा वृक्ष बन गयी है। सांसद सुशील गुप्ता ने पूरे अग्रवाल समाज मे नई ऊर्जा का संचार अपने संबोधन से किया। शिव कुमार गोयल, तुषार मित्तल, हनुमंत गर्ग, मुकेश मामचंद मित्तल, रामरतन कंछल, सुंदर कंछल, प्रवीण संघी, ओमप्रकाश तायल, दयानंद सोनी, राघव चौधरी, सतीश कंछल, गीता गोयल, गौरव बंसल, अनिकेत गर्ग, रजत तायल, दिनेश खोड़मा वाले आदि ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed