फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the wall is built, entry of private vehicles will be prohibited.

Mahendragarh-Narnaul News: दीवार बनने के बाद निजी वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक

Sat, 10 Jan 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
After the wall is built, entry of private vehicles will be prohibited.
फोटो नंबर- 13नारनौल ​स्थित बस स्टैंड पर दीवार की मरम्मत का कार्य करता कारीगर। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड में टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी ताकि निजी वाहन बस स्टैंड में प्रवेश नहीं कर सकें। गौरतलब है कि बस बूथ से आगे सीआई कक्ष के पास खाली जमीन पड़ी है।
विज्ञापन

साथ ही आवागमन करने वाले यात्री खाली जमीन में अपने वाहन खड़े कर देते हैं जिससे बस के संचालन में भी परेशानी होती है और हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसके मद्देनजर सीआई कक्ष के पास बनी टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड में वाहन तेज गति से प्रवेश करते हैं जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते वर्ष भी किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित बस एक निजी गाड़ी से टकरा गई थी। गनीमत यह रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बस स्टैंड परिसर में टूटी हुई दीवार की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं प्रवेश द्वार पर कर्मचारी की भी नियुक्ति की जाएगी। जिसका उद्देश्य बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाना है।
देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article