{"_id":"64d7d2dc2a255eb87109f7f4","slug":"after-the-police-action-the-work-of-sanctifying-the-shivling-with-ganges-water-will-be-done-with-chanting-of-mantras-narnol-news-c-196-1-nnl1004-3157-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस कार्रवाई के बाद मंत्र उच्चारण के साथ गंगा जल से शिवलिंग को पवित्र करने का काम किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस कार्रवाई के बाद मंत्र उच्चारण के साथ गंगा जल से शिवलिंग को पवित्र करने का काम किया जाएगा
Sun, 13 Aug 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव सागरपुर के हरनाम गिरी मंदिर में शिव की प्रतिमा पर खून चढ़ाने के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। शिवलिंग पर लगे खून का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद मंत्र उच्चारण के साथ गंगा जल से शिवलिंग को पवित्र करने का काम किया जाएगा। सरपंच सूबे सिंह ने कहा कि गांव में धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना होने से लोगों में रोष पनप रहा है। पुलिस प्रशासन गंभीरता से जांच करने में जुटा है।
गौरतलब है कि गांव में लगभग एक सदी पुराने हरनाम गिरी प्राचीन मंदिर में शिवलिंग, हनुमान, बाबा गूगा, बाबा गोरखनाथ व शिव भगवान की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर से पूरे गांव की आस्था जुड़ी हुई है। लगभग एक एकड़ भूमि पर स्थापित उक्त मंदिर में गांव के 3500 लोग पूजा-अर्चना करते हैं, परंतु गत दिवस अज्ञात शरारती तत्वों ने शिवलिंग पर खून चढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि मंदिर का पुजारी उस समय खाना खाने गया था। पुलिस ने गांव के सरपंच सूबेसिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
100 साल पहले बाबा हरनाम गिरी ने की थी तपस्या
गांव वासियों ने बताया कि बाबा हरनाम गिरी ने गांव की बणी में 100 साल पहले तपस्या की थी, उस समय गांव के लोगों में बीमारी का प्रकोप अधिक बढ़ गया था। संकट की घड़ी में बाबा हरनाम गिरी ने गांव के चारों ओर परिक्रमा देकर सुरक्षित रखा और उसके बाद गांव में मंदिर की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
लैब की जांच के बाद ही खून का पता लग पाएगा की पशु, जानवर या मानव का खून है। लैब की रिपोर्ट आने का कोई निर्धारित समय नहीं होता है।
-मनीष कुमार, थाना प्रभारी मंडी, अटेली।