फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the full dress rehearsal, the DC reviewed the preparations.

Mahendragarh-Narnaul News: फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 25 Jan 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
After the full dress rehearsal, the DC reviewed the preparations.
फोटो 04राष्ट्रीय ध्वज फहराते एसडीएम अनिरुद्ध यादव। विभाग - फोटो : संवाद
नारनौल। जिलास्तर पर 26 जनवरी को आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मौके पर ही समीक्षा की।
विज्ञापन


वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर देशवासी के लिए गणतंत्र का यह पर्व विशेष महत्व रखता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस समारोह में भारी संख्या में अपनी भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पधारेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में आठ स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक टीमें देशभक्ति व हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश करेंगी।

जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड व मार्च पास्ट में 10 टुकड़ियां शामिल की गई है। इनमें पुलिस प्लाटून, महिला प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, एनसीसी लड़के, एनसीसी लड़कियां, रेड क्रॉस ब्रिगेड, स्काउट प्लाटून, गाइड प्लाटून कब और बुलबुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएमसी रणवीर सिंह व नगराधीश डॉ मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed