फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the fare increase, now platform ticket is also 30 rupees

रेलवे किराए में बढ़ोतरी के बाद अब प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये का हुआ

Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
After the fare increase, now platform ticket is also 30 rupees
रेल यात्रियों की जेब पर एक ओर मार पड़ गई है। रेलवे ने 7 मार्च से रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। यात्रियों को 10 रुपये के बजाय 30 रुपये में प्लेटफार्म टिकट मिलेगा। लॉकडाउन से पहले इतने रुपये में तो दिल्ली तक का सफर तय हो जाता था। अब किसी सवारी को प्लेटफार्म तक छोड़ना चाहेंगे तो 30 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

सुविधाएं भले ही न हों, लेकिन महेंद्रगढ़ का रेलवे स्टेशन कागजों में आदर्श रेलवे स्टेशन है। रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर लोगों की आवाजाही को कम करने की बात कहकर प्लेटफार्म टिकट के रेट तीन गुणा कर दिए हैं। बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पूरी तरह से बंद थी। 7 मार्च से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। प्लेटफार्म टिकट का मूल्य अस्थायी रूप से 30 रुपये किया गया है। फिलहाल हनुमानगढ़, बीकानेर, हिसार, भिवानी, सिरसा, श्रीनगर, सूरतगढ़, लोहारू तथा महेंद्रगढ़ स्टेशनों पर मूल्य बढ़ाया गया है। यात्रियों को भी बढ़े प्लेटफार्म टिकट के बारे में लाउडस्पीकर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के हजारों सैनिक रेलवे स्टेशन से देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते हैं। सैनिकों के पास काफी सामान होता है। महेंद्रगढ़ स्टेशन पर कुली की सुविधा नहीं है। ऐसे में परिवार के एक-दो सदस्य उनको छोड़ने के लिए प्लेटफार्म तक आते हैं। कई बार बुजुर्गों का ट्रेन में बैठाने के लिए परिवार के लोग प्लेटफार्म पर आते हैं। ऐसे लोगों को अब 30 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले पैसेंजर में किराया अब स्पेशल गाड़ियों में किराया
महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी 15 50 रुपये
महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम 25 65 रुपये
महेंद्रगढ़ से दिल्ली 30 75 रुपये
महेंद्रगढ़ से लोहारू 10 45 रुपये
महेंद्रगढ़ से सीकर 40 100 रुपये
महेंद्रगढ़ से बीकानेर 65 145 रुपये
महेंद्रगढ़ से जयपुर 60 190 रुपये
महेंद्रगढ़ से जोधपुर 95 190 रुपये
पहले तो रेलवे अधिकारियों ने किराये में तीन गुना वृद्धि कर आम आदमी की सवारी छीनने का प्रयास किया है। अब प्लेटफार्म टिकट का मूल्य बढ़ाकर यात्रियों के साथ धोखा किया है। मामले को लेकर रेल मंत्री को शिकायत की जाएगी। देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम रेलवे देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास पाटौदा, प्रधान, दैनिक रेलयात्री महासंघ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed