{"_id":"63ea864efc0695499b071f3e","slug":"after-the-assurance-of-getting-the-road-made-the-strike-ended-by-drinking-juice-narnol-news-c-17-1-65733-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: सड़क बनवाने के आश्वासन के बाद जूस पिलाकर धरना करवाया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: सड़क बनवाने के आश्वासन के बाद जूस पिलाकर धरना करवाया समाप्त
Tue, 14 Feb 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
कनीना। उपनागरिक अस्पताल से मंडी तक जाने वाले मुख्य मार्ग की सड़क को बनाने की मांग को लेकर कस्बा वासियों द्वारा दिया जा रहा धरना दसवें दिन भी जारी रहा। धरने के दसवें दिन विधायक सीताराम यादव ने पहुंचकर दस दिनों में सड़क मार्ग की दशा सुधारने का आश्वासन दिया। विधायक ने धरने पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया।
दसवें दिन एडवोकेट सत्यनारायण यादव, कैप्टन विनोद, महेंद्र और मुकेश भूख हड़ताल पर बैठ गए। आप पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा आमरण अनशन पर भी बैठ गए। आम आदमी पार्टी जिला प्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सत्यनारायण यादव और पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने कहा कि उप नागरिक अस्पताल कनीना से लेकर मंडी तक सड़क में गड्ढों की भरमार है। सड़क पर धूल के गुब्बारे उठते रहते हैं। इस मार्ग पर बैंक, थाना, सरकारी स्कूल, मंडी, हैफेड कार्यालय, रेलवे स्टेशन होने के कारण वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। यहां पर लगभग 50 गांवों के लोगों का मंडी होने के कारण आना जाना होता है। उन्होंने सड़क मार्ग को जल्दी बनाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जल्द ही इस सड़क मार्ग को ठीक करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने धरने की समाप्ति की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में बदहाल सड़क मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई तो पुन: धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।