फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After paying the fees, the student submits the hard copy of the documents done in the college

फीस भरने के बाद विद्यार्थी कॉलेज में करवाए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा

Tue, 14 Sep 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
After paying the fees, the student submits the hard copy of the documents done in the college
नारनौल। कॉलेेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। दाखिले की प्रथम वरीयता सूची जारी हो चुकी है। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी फीस भरने के साथ ही कॉलेजों में अपने दस्तावेज जमा करवाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

पहली वरीयता सूची में शामिल होने वाले छात्रों के पास 18 सितंबर तक का ही समय है। इसके बाद 21 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में मंगलवार तक कला संकाय में 33, नॉन मेडिकल में 23, मेडिकल में 10, कंप्यूटर साइंस में 2, बीकॉम में 7 व बीसीए में 4 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाने के साथ-साथ अपने दस्तावेज कॉलेज में जमा करवाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में सभी संकाय के विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गईं हैं। जोकि संकाय अनुसार कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. सतीश सैनी ने बताया कि प्रथम सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 18 सितंबर अपनी फीस जमा करानी होगी। इसके बाद उन्हें अपने मूल दस्तावेज के साथ उनकी फोटो कॉपी लेकर कॉलेज कमेटियों से दस्तावेज की जांच करवानी होगी। जांच के बाद ही उनकी दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थी फीस जमा करवाने के बाद कॉलेज में अपने दस्तावेज की हार्ड कॉपी अवश्य जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed