फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After killing the waiter, the body was thrown near the well in village Bhalakhi

वेटर की हत्या कर शव गांव भालखी में कुएं के पास फेंका

Fri, 14 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
After killing the waiter, the body was thrown near the well in village Bhalakhi
शादी समारोह में आए वेटर की किसी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव भालखी के पास फेंक दिया गया। मृतक के चेहरे को कुत्तों ने नोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक दिल्ली का निवासी भोपाल सिंह है। शव मिलने के बाद एसपी दीपक सहारण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव भालखी के लोगों ने वीरवार को कुएं के पास शव को देखकर पुलिस को फोन किया। दौंगड़ा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर के जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक का चेहरा कुत्तों ने नोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक की जेब से मिले कागजों को अनुसार उसकी पहचान हुई। मृतक दिल्ली निवासी 36 वर्षीय भोपाल उर्फ मुन्ना सिंह है। कनीना डीएसपी साधुराम मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी एसपी दीपक सहारण ने घटना स्थल का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक मृतक विवाह शादी में वेटर का काम करता था। बीती रात भालखी गांव में ही किसी लगन समारोह में काम करने के लिए आया था। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दौगड़ा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर के करवाई शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में इस महीने यह दूसरी लाश मिली है। इससे पहले अंकित का मर्डर कर उसका शव फेंका गया था। जिसके सिर को खोजने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed