{"_id":"699b3ed78965f6c1590766e1","slug":"after-khatu-jaitpur-dham-became-the-center-of-faith-of-shyam-baba-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136426-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाटू के बाद जैतपुर धाम बना श्याम बाबा के आस्था का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाटू के बाद जैतपुर धाम बना श्याम बाबा के आस्था का केंद्र
विज्ञापन
फोटो 15जैतपुर गांव का श्याम मंदिर जिसमें लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव गिरधरपुर व राता क्षेत्र से सटे श्याम बाबा मंदिर जैतपुर धाम में श्री श्याम बाबा का मेला भर गया है जहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु नंगे पैर पलनिया बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। जैतपुर धाम श्याम बाबा के आस्था का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर के पुजारी देशराज यादव ने बताया कि अब की बार मुख्य मेला 22 फरवरी से 28 फरवरी तक भरेगा। देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर मन्नत मांगते हैं। वर्तमान में जैतपुर धाम ने बड़ा धाम का रूप ले लिया है।
भक्तों की ओर से जगह-जगह जल शिविर व भंडारा लगा कर भक्तों की सेवा की जा रही हैं। मेले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम रहता है। वही भक्तों की ओर से बाबा श्याम का विशाल गेट बनाया हुआ है। वहीं मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम अपनी सेवा देती है।
विज्ञापन
गांव के सरपंच मोहित व श्री श्याम सेवा समिति प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि खाटू के बाद जैतपुर धाम श्याम भक्तों के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्थान है।