{"_id":"6990bacb8986afab410080ae","slug":"after-four-meetings-the-quorum-of-sagarpur-gram-sabha-was-completed-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136115-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार बैठकों के बाद सागरपुर ग्रामसभा का कोरम हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार बैठकों के बाद सागरपुर ग्रामसभा का कोरम हुआ पूरा
विज्ञापन
फोटो 10सागरपुर में ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित ग्रामीण। ग्रामीण
सिहमा। पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से विशेष ग्रामसभाओं के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार ग्रामसभा में 40 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 20 प्रतिशत सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति का प्रावधान किया गया है। हालांकि व्यवहारिक स्तर पर यह व्यवस्था कई ग्राम पंचायतों के लिए चुनौती बनती नजर आ रही है।
खंड सिहमा की ग्राम पंचायत सागरपुर में भी यही स्थिति देखने को मिली। लगभग 1860 मतदाताओं वाली सागरपुर पंचायत में पहले 40 प्रतिशत और 30 प्रतिशत उपस्थिति का कोरम पूरा नहीं हो सका।
लगातार तीन बैठकों में पर्याप्त संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी नहीं होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। शनिवार को चौथी बैठक में 20 प्रतिशत जनसंख्या की उपस्थिति के साथ ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ और बैठक विधिवत संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
सरपंच सुबे सिंह ने बताया कि ग्रामसभा को सफल बनाने के लिए गांव में मुनादी करवाई गई। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया व व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों को बैठक की सूचना दी गई। इसके बावजूद शुरुआती बैठकों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, लेकिन चौथी बार में ग्रामीणों की संतोषजनक भागीदारी रही।
बैठक के दौरान ग्राम सचिव रोहित ने एजेंडे के सभी मुद्दों को विस्तार से दर्ज किया। ग्रामीणों ने पेयजल, सफाई, गलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं रजिस्टर में दर्ज करवाईं। समिति सदस्य प्रतिनिधि अनिल सहित ग्रामीण बैठक में उपस्थित रहे।