फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After an uproar over a lakh pump set, the Municipal Council decided to return it

Mahendragarh-Narnaul News: 15 लाख के पंप सेट पर बवाल के बाद नगर परिषद ने लौटाने का लिया फैसला

Sun, 30 Aug 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
After an uproar over a lakh pump set, the Municipal Council decided to return it
फोटो नंबर-17नगर परिषद द्वारा खरीदे गए पंप सेट। संवाद
नारनौल। शहर को जलभराव से बचाने के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए पांच इंजन पंप सेट विवादों में घिर गए हैं। पंप सेट की गुणवत्ता और स्थिति पर पार्षदों ने सवाल उठाए थे। जांच की मांग के बाद नगर परिषद ने अब पांचों पंप सेट संबंधित एजेंसी को वापस करने का निर्णय लिया है। एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने बारिश के दौरान पानी की निकासी के लिए इन पंप सेट की खरीद की थी। परिषद परिसर में पंप पहुंचने के बाद पार्षदों ने उनकी स्थिति देखी और आरोप लगाया कि नए पंप की जगह पुराने पंप उपलब्ध करवाए गए हैं। कुछ उपकरणों पर रंग-पेंट कर उन्हें नया दिखाने का प्रयास किए जाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

इसके बाद पार्षदों ने डीएमसी, एक्सईएन, कार्यकारी अधिकारी और चेयरपर्सन को ज्ञापन देकर खरीद प्रक्रिया और पंपों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने पुराने पंप वापस लेने और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला निकाय मंत्री विपुल गोयल तक भी पहुंचा। जन परिवेदना समिति की बैठक में प्रकरण की जांच कराने की बात कही गई। अब नगर परिषद ने पंप वापस लेने के साथ एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। पार्षदों ने कहा कि सरकारी धन से होने वाली खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

वर्जन:
नगर परिषद में किसी भी सामान की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। पांचों पंप सेटों का भौतिक निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण के बाद एजेंसी को पांचों पंप सेट तत्काल परिसर हटवाकर वापस ले जाने के निर्देश दिए गए। एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। -जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article