फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After 18 Years, Mahendragarh Once Again Receives the Responsibility of Hosting the ABVP's Provincial Training Camp.

Mahendragarh-Narnaul News: 18 साल बाद महेंद्रगढ़ को फिर मिली एबीवीपी के प्रांत अभ्यास वर्ग की जिम्मेदारी

Wed, 20 May 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
After 18 Years, Mahendragarh Once Again Receives the Responsibility of Hosting the ABVP's Provincial Training Camp.
फोटो संख्या:77- गांव खातोद के निजी स्कूल में बैठक करते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदा​धिक
महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की 18 साल बाद फिर से महेंद्रगढ़ को जिम्मेदारी मिली है। 21 से 24 जून तक महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोद स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में होने वाले इस प्रांत अभ्यास वर्ग के लिए वीरवार को जिलस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री संजय कसवां ने बताया कि एबीवीपी हरियाणा प्रांत का अभ्यास वर्ग इस वर्ष 21 से 24 जून 2026 तक खातोद के निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रदेश से लगभग 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। अभ्यास वर्ग परिषद कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण, संगठनात्मक कार्यशैली एवं वैचारिक प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम होता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस वर्ग को सफल बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला प्रमुख डॉ. अविनाश यादव एवं जिला संयोजक कमल रोहिल्ला ने कहा कि वर्ष 2008 के बाद अब 2026 में महेंद्रगढ़ जिले को एबीवीपी के प्रांत अभ्यास वर्ग की जिम्मेदारी मिली है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस दायित्व को पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ निभाएंगे तथा भव्य एवं सफल आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिले के विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed