फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   advocates reached police station after suspending their work In Mahindergarh

Haryana: महेंद्रगढ़ में अधिवक्ता वर्क सस्पेंड रखकर पहुंचे थाने, दरी बिछाकर धरने पर बैठे धरने; जमकर की नारेबाजी

Fri, 11 Oct 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Oct 2024 11:56 AM IST
सार

अधिवक्ताओं ने इस मामले में जांच अधिकारी चांद को जांच से हटाकर अन्य जांच अधिकारी लगाने की मांग की। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी सेट्ठी मलिक ने अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
advocates reached police station after suspending their work In Mahindergarh
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव खायरा निवासी महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन एक अधिवक्ता को फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने नाराज अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रख शहर थाने में नारेबाजी कर रोष जताया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। गत रविवार को पुलिस ने आरोपी सतीश उर्फ फर्जी निवासी खातोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इससे पूर्व भी सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा एक दिन का वर्क सस्पेंड रखकर नारेबाजी कर रोष जताया। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं तब तक वह धरना जारी रखेंगे।

विज्ञापन


यह था मामला
शहर थाना पुलिस को दी शकायत में गांव खायरा निवासी अधिवक्ता अंकित यादव ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ बार में पिछले पांच सालों से कार्यरत है। गत पांच अक्टूबर की रात को करीब साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, कॉल करने वाले आरोपी ने उसको अभ्रद गालियां देनी शुरू कर दी। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि उसके कार्यालय को तोड़ देगा।
विज्ञापन


आरोपी ने दूसरे नंबर से उसके भाई नितेश उर्फ मोनू को कॉल की ओर धमकी देते हुए कहा कि अगर इसके बारे में पुलिस को शिकायत दी तो तुझे व भाई अंकित को जान से मार देगा। पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है तथा आरोपी के खिलाफ एक मामले में पैरवी कर रहा है जिस कारण आरोपी उसके साथ रंजिश रखता है। आरोपी हत्या के प्रयास के आरोप में सितंबर माह में बेल पर आया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रदेश में वकीलों को धमकी देने का एक माह में यह चौथा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार ने रखा वर्क सस्पेंड
अधिवक्ता अंकित यादव को हिस्ट्री सीटर द्वारा धमकी के मामले में बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा। इससे पूर्व सोमवार को भी वर्क सस्पेंड रखा गया था। गत रविवार शाम को शिकायत देने के बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने थाने में पहुंचकर नारेबाजी की। गांव खायरा निवासी अधिवक्ता अंकित यादव को पांच अक्टूबर को एक कॉल आया था, जिसमें आरोपी सतीश उर्फ फर्जी ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत रविवार को ही शहर थाना पुलिस थाने को दी थी। बार एसोसिएशन ने सोमवार को वर्क सस्पेंड रख आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बार एसोसिएशन प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि बार की ओर से शहर थाना प्रभारी से मुलाकात की थी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किए छह दिन का समय बीत गया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।




शहर थाना प्रभारी बोले- पुलिस की लगी हैं तीन टीमें
अधिवक्ताओं ने इस मामले में जांच अधिकारी चांद को जांच से हटाकर अन्य जांच अधिकारी लगाने की मांग की। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी सेट्ठी मलिक ने अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाराज अधिवक्ता बोले कि इस मामले में वह एसपी या डीएसपी से बातचीत करेंगे। अधिवक्ता दरी बिछाकर धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed