{"_id":"6a6101b055020ce3b10c2695","slug":"advocates-come-out-in-support-of-students-demand-education-ministers-resignation-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142849-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों के समर्थन में उतरे अधिवक्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों के समर्थन में उतरे अधिवक्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
फोटो 4 नारनौल में जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद
नारनौल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारनौल में विरोध मार्च निकाला। अधिवक्ता महेंद्रगढ़ रोड से जिला बार मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह के नेतृत्व में बाद में भगत सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र होकर अधिवक्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उनका आरोप था कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन
बार पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अधिवक्ता साथियों से विचार-विमर्श कर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।