फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Adopting the ideals of Ram will lead to a successful life: Maharaj

राम के आदर्शों को अपनाने से सफल होगा जीवन : महाराज

Tue, 29 Sep 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Adopting the ideals of Ram will lead to a successful life: Maharaj
फोटो नंबर-05रामकथा के शुभारंभ पर शोभयात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
नारनौल। मोहल्ला खड़खड़ी स्थित कल्लूमल बगीची में मंगलवार से शुरू हुई नौ दिवसीय रामकथा से पहले रामकृष्ण मंडल और श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। महाराज ने कहा कि राम नाम का गुणगान और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने से मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है।
विज्ञापन

अयोध्या से पधारे महाराज नरसिंह दास के सानिध्य में हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ किला रोड से होते हुए कल्लूमल बगीची पहुंची। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बगीची पहुंचने पर महाराज नरसिंह दास की उपस्थिति में आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। आयोजकों के अनुसार रामकथा 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed