{"_id":"6a91cf90a077f501aa07ff76","slug":"admissions-will-be-done-on-139-vacant-pg-seats-from-today-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129511-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज से पीजी की 139 खाली सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज से पीजी की 139 खाली सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की 139 खाली सीटों पर दाखिले का रास्ता खुल गया है। रक्षाबंधन के कारण 28 अगस्त को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग अब 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी किया गया है। महाविद्यालय में पीजी की पांच कक्षाओं में कुल 220 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें अब तक 81 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं जबकि 139 सीटें अभी खाली हैं।
खाली सीटों पर प्रवेश के इच्छुक और पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय में महाविद्यालय पहुंचकर फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि एमए अंग्रेजी में 17, एमए हिंदी में 18, एमएससी कैमिस्ट्री में 23, एमएससी मैथ में 14 और एमएससी फिजिक्स में 9 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। ऐसे में इन सभी विषयों में अभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का अवसर उपलब्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार पूरी की जाएगी। विद्यार्थियों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां साथ लाने की सलाह दी गई है।
एडमिशन पोर्टल भी दोबारा रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म में एडिटिंग के लिए खोला जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। वहीं 6 से 12 सितंबर तक 100 रुपये व 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क देना होगा।