{"_id":"66ba688e5537f0f9e20d9954","slug":"admission-started-under-open-counseling-in-ug-classes-in-the-college-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111398-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला शुरू
Tue, 13 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दाखिला लेते विद्यार्थी--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में रिक्त सीट के लिए सोमवार से दोबारा ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। पहली से चौथी काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं ले पाए हैं उनका दाखिला किया जा रहा है।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि यूजी कक्षाओं में रिक्त सीट के लिए सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। दाखिले के दौरान मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने अपना दस्तावेज जमा नहीं करवाया है वे 17 अगस्त तक दस्तावेज जमा करवाएं। अन्यथा दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। यूजी कक्षा में 1280 सीट पर दाखिला किया जा रहा है। 37 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। 462 सीट अभी रिक्त बची है। वहीं एमए हिंदी में ओपन काउंसलिंग के तहत 32 विद्यार्थी पहुंचे थे, जिसमें से 11 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। एमए अंग्रेजी में 25 विद्यार्थी पहुंचे थे, जिसमें से 14 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 700 सीट पर दाखिला किया जाना है। सोमवार को 15 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया है। बीए में सभी सीट भर चुकी है। सोमवार को बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस व बीएससी फिजिकल साइंस में रिक्त सीट पर दाखिला किया गया है। 14 अगस्त तक यूजी कक्षा में दाखिला किया जाएगा। महाविद्यालय में 152 सीट अभी रिक्त हैं।