{"_id":"626c1dce42979d252c2fb675","slug":"admission-process-underway-for-three-integrated-courses-narnol-news-rtk64525573","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया के अंतर्गत इस बार विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिलेे होंगे। हकेंविवि इस परीक्षा के अंतर्गत विश्वविद्यालय में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बीते सत्र में शुरू तीन नए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों बीएससी, एमएससी. भौतिकी, बीएससी, एमएससी. रसायन विज्ञान व बीएससीए, एम.एससी. गणित में दाखिले करने जा रहा है।
आधुनिक बदलावों के अनुरूप किए गए हैं पाठ्यक्रम तैयार
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ये तीनों ही पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्र में रखते हुए चलाए जा रहे हैं और इनके माध्यम से विद्यार्थी 12वीं के बाद सीधे स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कर सकते हैं।
तीन पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें उपलब्ध
नोडल अधिकारी डॉ. फूल सिंह ने बताया कि ये तीनों इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम मौलिक विज्ञान पीठ के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इनमें प्रत्येक पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी, एमएससी. भौतिकी के लिए आवेदक का बारहवीं में विज्ञान संकाय में भौतिकी व गणित विषय के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी तरह बीएससी, एमएससी रसायन विज्ञान के लिए आवेदक का बारहवीं में विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान विषय के साथ तथा बीएससीए, एमएससी गणित के लिए आवेदक का बारहवीं में विज्ञान संकाय में गणित विषय के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास होना आवश्यक है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध इस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।