फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission process is going on since 56 days, still 361 seats are vacant

Mahendragarh-Narnaul News: 56 दिन से दाखिला प्रक्रिया जारी, अब भी 361 सीट खाली

Sat, 27 Jul 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Admission process is going on since 56 days, still 361 seats are vacant
फोटो नंबर-26महिला कॉलेज में पीजी कोर्स के लिए आए आवेदनों की जांच करते टीम के सदस्य।
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर ओपन काउंसिलिंग के तहत की जा रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए आवेदन गत 3 जून से 30 जून तक किए गए थे।
राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 4 कोर्स की 1100 सीट के लिए 1695 आवेदन किए गए थे। इसमें अब तक 739 छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। पिछले 56 दिनों से दाखिला प्रक्रिया चल रही है। लेकिन महिला कॉलेज में अभी भी 361 सीट रिक्त है। 30 जुलाई तक रिक्त सीट पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे लेकिन ओपन काउंसलिंग में रोजाना मात्र 5 से 10 दाखिले हो रहें हैं। ऐसे में कुल उपलब्ध सीट में से सभी पर दाखिला होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


47 आवेदन में खामियां पाई गई थीं :
उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार पीजी कोर्स में दाखिले के लिए गत 12 से 25 जुलाई तक आवेदन किए गए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की 240 सीट पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि तक कुल 1632 आवेदन आए हैं। आवेदन के साथ-साथ कॉलेज स्तर पर आवेदनों की जांच भी की जा रही थी। जांच के दौरान 1632 आवेदन में से 47 आवेदन में खामियां पाई गई थीं। छात्राओं की ओर से शनिवार तक 47 आवेदनों को दुरुस्त कर दोबारा जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कोर्स प्रथम मेरिट सूची 30 को होगी जारी

पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अब प्रथम मेरिट सूची 30 जुलाई को घोषित की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्राओं को दाखिले के लिए 30 जुलाई से 2 अगस्त तक फीस जमा करवाना अनिवार्य है। फीस जमा करवाने के साथ-साथ कॉलेज स्तर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना भी अनिवार्य है। 5 अगस्त से दूसरे राउंड की काउंसलिंग फिजिकल माध्यम से कॉलेज स्तर पर की जाएगी। 6 अगस्त से रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा।






स्नातकोत्तर दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची 30 जुलाई को आएगी। इसके अंतर्गत 30 जुलाई से 2 अगस्त तक फीस जमा की जा सकेगी। इसके बाद दूसरे राउंड की काउंसिलिंग फिजिकल माध्यम से 5 अगस्त से कॉलेज स्तर पर की जाएगी। जो छात्रा किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाई, उनके लिए 6 अगस्त से नये रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा।

प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed