फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission portal opened for one day, 4 students took admission in first year

Mahendragarh-Narnaul News: एक दिन के लिए एडमिशन पोर्टल को खोला, प्रथम वर्ष में 4 छात्रों ने लिया दाखिला

Thu, 26 Sep 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Admission portal opened for one day, 4 students took admission in first year
नारनौल। हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को एक दिन के लिए एडमिशन पोर्टल को खोला गया। स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीट पर दाखिले किए गए। जिन छात्रों ने अब तक स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में फीस जमा नहीं करवाई थी, उनकी फीस जमा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में बीए में दो, बीकॉम में एक और बीएससी फिजिकल साइंस में एक सहित 4 छात्रों ने दाखिला लिया। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में अभी भी कई सीट रिक्त है, जिन पर दाखिला होना बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए पहले भी एडमिशन पोर्टल को कई बार खोला गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया 3 जून से जारी है। दाखिला प्रक्रिया के दौरान दो मेरिट सूची घोषित की गई थी। इसके बाद रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत किए गए। ओपन काउंसिलिंग की तिथि को भी कई बार बढ़ाया जा चुका है, लेकिन अभी भी राजकीय महाविद्यालय में 41 फीसदी सीट पर दाखिला होना बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग छात्र कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन:
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार को एक दिन के लिए एडमिशन पोर्टल को खोला गया था। स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर 4 छात्रों ने दाखिला लिया। वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्रों ने फीस भी जमा करवाई। दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। -सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed