फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Administration will keep an eye on liquor, cash, paid and fake news

Mahendragarh-Narnaul News: शराब, नकदी, पेड व फेक न्यूज पर प्रशासन की रहेगी नजर

Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Administration will keep an eye on liquor, cash, paid and fake news
नारनौल। नगर पालिका अटेली और कनीना में 2 मार्च को होने वाले चुनावों को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर सामान्य ऑब्जर्वर योगेश कुमार व पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष करवाने के लिए जिला प्रशासन से मुस्तैद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर पालिका चुनावों में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रधान व सदस्य के लिए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान के लिए चुनाव खर्च सीमा 12.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जबकि सदस्य के लिए 3 लाख रुपये चुनाव खर्च सीमा निर्धारित है। सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का सारा ब्योरा चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर देना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी उम्मीदवार सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर या पंफलेट लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारी हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखेंगे। अगर कहीं भी शराब व पैसे वितरण की शिकायत मिले तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी शाम 5 बजे के बाद प्रचार बंद हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रचार के दौरान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा सकेगा। प्रचार के लिए गाड़ियों व लाउडस्पीकर की परमिशन लेनी होगी। इसी प्रकार रैली आदि के आयोजन के लिए भी पहले परमिशन लेनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान पेड न्यूज और फेक न्यूज पर भी निगरानी रखी जाए।
इस मौके पर सभी की मौजूदगी में एनआईसी द्वारा तैयार किए गए ईडीएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ईवीएम मशीनों की ऑनलाइन रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर कनीना के आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह, अटेली के आरओ रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीआईओ प्रशांत कुमार व प्रोग्रामर राजकुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।




वहीं हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिले में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार व पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सिंचाई रेस्ट हाउस नारनौल में कमरा नंबर एक व दो में 11 से 12 बजे तक संपर्क भी किया जा सकता है। सामान्य ऑब्जर्वर योगेश कुमार के मोबाइल नंबर 7056622222 व पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद के मोबाइल नंबर 9416120891 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed