{"_id":"57ed6ce44f1c1bf045573a90","slug":"administration-problem-people-officer-dispute-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच परिवादों का निपटारा, सीएमओ को फटकारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच परिवादों का निपटारा, सीएमओ को फटकारा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खुले दरबार में सुनीं समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में वीरवार को केवल पांच समस्याओं का निराकरण हुआ। पंचायत भवन के सभागार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में बैठक में 21 समस्याओं में से कुछ को आगामी बैठक के लिए रखा तो कइयों की जांच उपायुक्त को सौंपी गई। अधिक परिवाद आने और उनका उचित जवाब नहीं दे पाने पर मंत्री ने सिविल सर्जन को फटकार भी लगाई।
बैठक में प्रस्तुत 21 परिवादों में से दो पूर्व से लंबित चलते आ रहे थे। इनको फिर से मंत्री ने आगामी बैठक तक जांच के लिए लंबित कर दिया। इसके अलावा 19 परिवाद नए आए थे। इनमें से भी पांच-छह को फाइल कर लंबित किया गया। बैठक में सबसे ज्यादा पांच शिकायतें सिविल सर्जन कार्यालय से थे। इनका सीएमओ द्वारा सही जवाब नहीं देने पर मंत्री ने सिविल सर्जन को फटकार भी लगाई और मामलों की सही जांच करने को कहा। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बिजली और पानी जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेने को कहा। बिजली और पानी मुख्य जरूरतें हैं। इसलिए ऐसी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई हो।
जिला प्रमुख ने उठाई गेहूं की कालाबाजारी की समस्या
जिला प्रमुख राजेश देवी ने सरकारी गेहूं की कालाबाजारी के बारे में मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि जिले में गरीबों को मिलने वाला राशन गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। गेहूं की जमकर कालाबाजारी हो रही है। हाल ही में दो ट्रक सरकारी गेहूं के निजी गोदाम में पकड़े थे। वहीं महासर में भी कालाबाजारी का गेहूं बरामद हुआ। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत कर इसकी उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
लंबित मामलों पर हो फिर बैठक
मंत्री ने उपायुक्त राज नारायण कौशिक से लंबित परिवादों के लिए पुन: बैठक बुलाने को कहा। अगली बैठक में पहले का कोई परिवाद न रखा जाए। इस मौके पर जिला जिला प्रमुख राजेश देवी, एसपी हामिद अख्तर, अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, एसडीएम सुरेश कांसवा और महेंद्रगढ़ के उमेद सिंह मोहन के अलावा अनेक भाजपा कार्यकर्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : विपुल गोयल
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार की नीयत और नीति स्पष्ट है। इसमें आम जन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर विकास को बढ़ावा देना है निहित है। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति में रखी समस्याएं आम समस्याएं ही थी। इस प्रकार की समस्याओं को अधिकारी स्वयं रुचि ले सकते है। अधिकारी शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास करे और अगर किसी कार्य के होने में दिक्कत आ रही हो तो उच्चाधिकारियों को अवगत करवाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताकर कहा कि पारदर्शिता के आधार पर कार्य करे। विभागीय कार्य में बरती लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।