फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Administered an oath to the villagers to abstain from intoxicants.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों को दिलाई नशा न करने की शपथ

Sun, 05 Apr 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Administered an oath to the villagers to abstain from intoxicants.
फोटो 06 नशे के ​खिलाफ शपथ दिलाती निरीक्षक शारदा। पुलिस
नारनौल। आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित टीम ने गांव नांगतिहाड़ी और सुराना का दौरा किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ व नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव नागतिहाड़ी की चौपाल और गांव सुराना के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और युवाओं को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। नशा मुक्ति के साथ-साथ पुलिस टीम ने ग्रामीणों को कानूनी रूप से भी जागरूक किया। उपस्थित लोगों को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed