{"_id":"5d45e1748ebc3e6cd710e734","slug":"addmission-collage-cut-of-list-six-government-collage-narnol-news-rtk5094335107","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कॉलेजों में खाली रह गई 1091 सीट, उच्चतर शिक्षा विभाग ने 5 तक दोबारा मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कॉलेजों में खाली रह गई 1091 सीट, उच्चतर शिक्षा विभाग ने 5 तक दोबारा मांगे आवेदन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
- फोटो : Narnol
छह सरकारी कॉलेजों में करीब 1091 सीट खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया। विभाग ने नए विद्यार्थियों के लिए 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन के लिए दोबारा पोर्टल खोल दिया है। नए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी महाविद्यालयों में पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे तक जमा करवानी होगी। इसी दिन दोपहर बाद लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
इस बार जिले के अधिकतर कॉलेजों में विभिन्न संकायों में सीटें खाली पड़ी हैं। खाली सीटें होने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को बार-बार मौका दे रहा है। बीएससी मेडिकल एवं नॉन मेडिकल में एडमिशन में काफी मारा मारी रहती है परंतु इस बार इनकी सीटें भी खाली पड़ी हैं। इसका मुख्य कारण है कि जिले में तीन नए कॉलेज खोल दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न कॉलेजों में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल संकाय शुरू किए गए हैं जिस कारण कॉलेजों में सीटों की संख्या खाली पड़ी हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोला जा चुका है। नए विद्यार्थी पांच अगस्त तक दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 12 बजे तक ही उसे हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवानी होगी। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का पहली और दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आ गया था लेकिन किसी कारणवश एडमिशन नहीं ले पाए थे, वो भी अपना एडमिशन करवा सकेंगे। छह अगस्त को इनकी फीस भरी जाएगी।
राजकीय पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़
संकाय कुल सीटें खाली सीटें
बीए 600 35 (एससी)
बीकॉम 80 31
बीएससी एनएम 400 111
बीएससी एम 160 105
बीसीए 80 06 (एससी)
एम अंग्रेजी 50 22
एम हिंदी 50 07
विद्यार्थी पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे तक हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवाएंगे। लगभग 2:30 बजे लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 6 अगस्त को इनकी फीस भरवाई जाएगी।
- डॉ. अशोक यादव, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़।