फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Addiction is a social evil: Dr. Purna Prabha

नशा एक सामाजिक बुराई है : डॉ. पूर्ण प्रभा

Thu, 13 Feb 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Addiction is a social evil: Dr. Purna Prabha
फोटो नंबर- 04पीजी कॉलेज में नशे के विरूद्ध शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान - फोटो : बकेवर में घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ अतुल प्रधान ।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस और नशामुक्ति प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया हरियाणा सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समय-समय पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नशा न करने के प्रति हमेशा आवाज बुलंद कर रहा हैं। वीरवार को विद्यार्थियों को नशामुक्ति शपथ और नशा और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इसको महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में अगर कोई विद्यार्थी या स्टाफ सदस्य नशा करता पाया जाता है तो उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो जीवन को नष्ट कर देती है। नशा दीमक की तरह है, जो इंसान, समाज और राष्ट्र को अंदर-अंदर खोखला बना देता है। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. अमित व डॉ. प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed