फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ADC seen in action mode as soon as he took charge of NP

Mahendragarh-Narnaul News: दौरा कर जांची व्यवस्थाएं, निर्देश दिए

Tue, 04 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
ADC seen in action mode as soon as he took charge of NP
फोटो नंबर-07नगर परिषद में दौरा कर जानकारी लेते एडीसी आनंद शर्मा। संवाद
नारनौल। नगर परिषद नारनौल नगर आयुक्त का कार्यभार सोमवार को एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) आनंद शर्मा ने संभाल लिया। एडीसी के नगर परिषद में पहुंचने पर नप अधिकारियों ने स्वागत किया। एडीसी आनंद कुमार शर्मा ने नगर परिषद डीएमसी का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद में अधिकारियों के साथ बैठक की और पहले ही दिन एक्शन मोड में नजर आए। प्रत्येक कार्यालय में जाकर कहां क्या होता है, इसकी जांच की। वहीं कौन अधिकारी किसी जगह बैठता इसका भी निरीक्षण किया। नप कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर सिंह श्योराण व कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल साथ रहे। इस दौरान एडीसी आनंद शर्मा नगर परिषद के एक-एक कार्यालय की गंभीरता से जांच की। उन्होंने नगर परिषद के बनाए जाने वाले नए भवन के बारे में भी अधिकारियों से पूछताछ की और मंदिर के पास पड़े कबाड़ व खराब टेंपो को वहां से हटवाने की बात कही।
विज्ञापन

विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद
नारनौल नगर परिषद में तीन महीने पहले डीएमसी का कार्य महाबीर प्रसाद देख रेख रहे थे। उनका तबादला हो जाने के बाद यह चार्ज रेवाड़ी एडीसी के पास था। रेवाड़ी एडीसी के पास चार्ज होने के कारण अधिकारियों को काफी परेशानी हो रही थी और थोड़े-थोड़े कार्य के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता था। डीएमसी के यहां नहीं बैठने के कारण विकास कार्यों को भी गति नहीं मिल रही थी। अब एडीसी की ओर डीएमसी का चार्ज संभालने पर रुके विकास कार्यों में भी गति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed