फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action must be taken against drug abuse, sexual harassment: Sunil Dutt

नशा, यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्य करना चाहिए : सुनील दत्त

Sun, 07 Sep 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Action must be taken against drug abuse, sexual harassment: Sunil Dutt
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने कानूनी साक्षरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क़ानूनी साक्षरता के विभिन्न पहलुओं, शिक्षा अधिकार अधिनियम, घरेलू हिंसा, विभिन्न सामाजिक बुराइयों जैसे भ्रूणहत्या, नशा, यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्य करना चाहिए। विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा विशेष रूप सुनिश्चित की जानी चाहिए।
एडवोकेट विजय ने क़ानूनी साक्षरता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण का नंबर 01282-250322 है । इस हेल्प लाइन नंबर पर एडवोकेट 9 से 5 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस को उपलब्ध रहते हैं। एडवोकेट विकास चौहान ने बताया कि क़ानूनी जानकारियों के लिए 15100 टोल फ़्री नंबर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से ही आप क़ानूनी साक्षरता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने लोक अदालतों की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को लोक अदालत प्रस्तावित है। जिसके माध्यम से अपने विवादों के समाधान करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपेंद्र चौहान ने कहा कि जानकारी ही बचाव है। क़ानूनी साक्षरता क्लबों के माध्यम से ही अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बने। इस अवसर डीओसी रमेश सोनी, जिला समन्वयक एफ़एलएन डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. पंकज गौड़ व जिला उल्लास प्रभारी करण सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed