फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of theft arrested in Anganwadi center

आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft arrested in Anganwadi center
आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने वाला आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
एक सप्ताह पहले गांव डालनवास के आंगनबाड़ी केंद्र से दो गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव देवालवास निवासी सुमेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा एक सप्ताह पहले गांव डालनवास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से दो गैस सिलिंडर तथा एक चूल्हा चोरी किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज ने सतनाली थाने में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया था कि चोर ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। सीआईए नारनौल की टीम ने आरोपी सुमेर को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed