{"_id":"67a7aaa25c4d149ba003d92c","slug":"accused-of-providing-cartridges-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115089-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कारतूस उपलब्ध कराने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कारतूस उपलब्ध कराने का आरोपी काबू
Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। सतनाली के राजावास में एक युवक की हत्या व दो को लोगों घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मनोज निवासी लंबोर बड़ी थाना राजगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने वाले को अवैध कारतूस उपलब्ध कराए थे।
आरोपियों ने रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी थी और दो युवकों को घायल कर दिया था। मामले में जांच कर रही टीमों द्वारा तीन आरोपियों अजय निवासी राजावास, घनश्याम निवासी पहाड़वास व अजय निवासी राजावास को जेरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। मामले की जांच कर रही टीम की ओर से आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह निवासी राजावास ने थाना सतनाली में दी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी को शाम के समय करीब 8.30 बजे वह अपने घर पर था तो उस समय बाहर गली की तरफ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर देखा तो मूलचंद, उसका लडका सुरेंद्र व मुकेश घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
परिजन एंबुलेंस द्वारा तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसके बेटे सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया और मुकेश व मूलचंद को उपचार कर के पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।