फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of cheating in the name of selling buffalo online, on remand

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर ठगी करने के अभियुक्त रिमांड पर

Tue, 18 Nov 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of selling buffalo online, on remand
नारनौल। पुलिस टीम ने साइबर ठगी के मामले में संलिप्त अभियुक्त अमीनाबाद नूंह के निवासी नौसाद को पकड़ा है। अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भैंस बेचने के नाम पर गुवानी के रहने वाले एक व्यक्ति से 34 हजार रुपये ठग लिए थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गुवानी के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सदर में शिकायत दी कि उसने 13 नवंबर को यू-ट्यूब पर एक भैंस देखकर उसे खरीदने को लेकर बात हुई। सामने वाले ने बुकिंग के लिए पांच हजार रुपये मांगे। जिस पर शिकायतकर्ता ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। 14 नवंबर को भैंस को गाड़ी से भेजने के बारे में बात हुई। भैंस की कुल कीमत 70 हजार रुपये तय हुई थी। ठगों ने जीपीएस खराब होने की बात कहकर शिकायतकर्ता से 14500 रुपये और ले लिए। जालसाजों ने शिकायतकर्ता के पास से डिलीवरी लेट होने के नाम पर 21750 रुपये की और मांग की। मना करने पर डिलीवरी कैंसिल करवाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास से 34 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed