फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of cheating in the name of giving loan arrested

Mahendragarh-Narnaul News: लोन देने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of giving loan arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर सस्ते लोन का झांसा देकर महेंद्रगढ़ के गांव जोनावास निवासी व्यक्ति को 5763 रुपये की चपत लगा दी थी। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुलसी निवासी लोहा पट्टी नजदीक गणेश मंदिर मधुबनी (बिहार) हाल आबाद इस्लामपुर गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से ठगी की में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन आरोपी से पहले बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जोनावास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को जब वह इंस्टाग्राम चला रहा था तो इंस्टाग्राम पर उसने सस्ता लोन का एक विज्ञापन का लिंक देखा और उस पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उसके व्हाट्सएप पर एक अकाउंट खुल गया, जिस पर उसने मैसेज किया तो थोड़ी देर बाद काल आई। इस दौरान एक लड़की ने अपने आप को लोन डिपार्टमेंट से बताया और लोन को बात कर शिकायतकर्ता से दस्तावेज मांगे, शिकायतकर्ता ने अपने दस्तावेज भेज दिए। 31 जनवरी को ठग ने दोबारा काल करके शिकायतकर्ता को सूचना दी कि आपको 3.50 लाख रुपये के लोन की स्वीकृति मिल गई है तथा उसको 590 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर पेमेंट कर दी। उसके बाद उन्होंने कहा कि 2501 रुपये की पेमेंट करने के बाद यह राशि उसके खाते में आ जाएगी। फिर इसके बाद 2672 रुपये ओर मांगे, शिकायतकर्ता ने कुल 5763 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed