{"_id":"67c6d03083cab5905b002b8a","slug":"accused-demanding-money-even-after-paying-loan-in-narnaul-person-committed-suicide-by-consuming-poison-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नारनौल में आरोपी कर्ज चुकाने के बाद भी मांग रहे थे रुपये, व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नारनौल में आरोपी कर्ज चुकाने के बाद भी मांग रहे थे रुपये, व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान
Tue, 04 Mar 2025 03:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:34 PM IST
सार
सुसाइड नोट में बिरेंद्र ने गांव नसीबपुर निवासी उमेद और सुनील पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 10 रुपये सैकड़ा के हिसाब से पैसे लिए थे, जिसका पूरा भुगतान कर दिया गया था, फिर भी वे लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
नांगल चौधरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में दो लोगों पर 10 रुपये सैकड़ा ब्याज से कर्ज चुकाने के बावजूद और पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मृतक के भतीजे कृष्ण कुमार के अनुसार, उनके चाचा बिरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि बिरेंद्र राव तुलाराम चौक से देवनारायण चौक के पास खेत में मृत पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर उनके पास से जहरीले पदार्थ की शीशी और एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लगाए आरोप
सुसाइड नोट में बिरेंद्र ने गांव नसीबपुर निवासी उमेद और सुनील पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 10 रुपये सैकड़ा के हिसाब से पैसे लिए थे, जिसका पूरा भुगतान कर दिया गया था, फिर भी वे लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
भतीजे कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।