फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested in connection with theft incident, cash and jewelery recovered

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जेवरात बरामद

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in connection with theft incident, cash and jewelery recovered
कनीना। शहर में घर में घुसकर चोरी की वारदात का मामला दर्ज करने के आठ घंटे बाद ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान सोने के आभूषण एवं कुछ नकदी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष उर्फ लीला निवासी कनीना के रूप में हुई। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने का हार, सोने की छह चूड़ियां, सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की नथ व एक टीका और 2 हजार पांच सौ रुपये नकद बरामद बरामद किए है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को संजय निवासी वार्ड नंबर 3 ने शहर थाना कनीना में आभूषण व नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस कप्तान विक्रांत भूषण के दिशा निर्देश पर शीघ्र मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी मोहम्मद जमाल के नेतृत्व में सीआईए व थाना प्रभारी गोविंद सिंह की टीमें गठित की गई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक की सहायता से आरोपी का पता लगाया और टीम ने आरोपी को रेवाड़ी जिला के डहीना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed