{"_id":"66d9e47b943eb29c40083f10","slug":"accused-arrested-in-case-of-cheating-of-39-thousand-rupees-narnol-news-c-196-1-mgh1001-115807-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 39 हजार रुपये ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 39 हजार रुपये ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर।
टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर 39 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद नगर थाना सांगानेर जिला जयपुर के नलिन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ठगी की वारदात को अंजाम देने में आरोपी का सिम कार्ड प्रयोग हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 19 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शिकायतकर्ता गांव नांगल शालू के रामफल ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर टेलीग्राम के माध्यम से एक मैसेज आया हुआ था। मैसेज में 8 हजार रुपए निवेश करने पर 25 हजार रुपए मिलने का दावा किया गया था। एक फोन नंबर भी दिया हुआ था। 23 फरवरी को सुबह के समय शिकायतकर्ता ने मैसेज में दिए नंबर पर बात की। जिस पर सामने से बात करने वाले व्यक्ति ने उसको स्कीम के बारे में समझाया। शिकायतकर्ता ने फोन पे के माध्यम से 8 हजार रुपए उसके फोन पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी कभी जीएसटी के नाम पर कभी एसआईपी चार्ज के नाम पर धोखाधड़ी करके कुल 39 हजार रुपए डलवा लिए और अपना फोन बंद कर लिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।